फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 मरीजों की जांचीं आंखें, चश्मे भी वितरित किए

विज्ञापन
विश्व दृष्टि दिवस पर आंखों की जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को सीएमओ डॉ. मंजू कादियान व पीएमओ डॉ. जितेंद्र के निर्देशों पर विश्व दृष्टि पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागरिक अस्पताल जींद में डॉ. वैशाली ने आंखों की बीमारी व उनसे के बचाव के उपाय बताए। उनके साथ अनिल सोढी भी मौजूद रहे। इस दौरान 104 मरीजों की जांच की गई और उन्हें चश्में भी वितरित किए गए। वहीं नरवाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने 72 मरीजों की जांच की व आंखों की बीमारियों व उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन

नरवाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने कहा कि क ंप्यूटर, मोबाइल या टीवी इन सभी के सामने एक सीमित समय व्यतीत करने का प्रयास करें। धूम्रपान का सेवन आपके ऑप्टिक नर्व को डैमेज कर देता है और मस्क्यूलर डिग्रेडेशन जैसी कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में धूम्रपान से शीघ्र दूरी बना लें। स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते समय या फि र धूप में कही बाहर निकलते हुए चश्में का प्रयोग करें। सूरज की हानिकारक किरणें आंखों को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए बाहर निकलते वक्त आप अपनी आंखों का ध्यान जरूर रखें। स्क्रीन टाइम को करें।
आई सर्जन डॉ. वैशाली ने कहा कि डिजिटल युग में हम ज्यादातर समय स्क्रीन पर ही बिताते हैं। ऑफि स हो, घर हो या फि र ट्रैवलिंग में हमारा ज्यादा समय स्क्रीन के साथ ही बीतता है, लेकिन लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताना हमारी आंखों के लिए ठीक नहीं है। इसीलिए आंखों की रोशनी और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए 13 अक्तूबर को विश्व दृष्टि दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी आंखों का ख्याल रखना है तो हेल्दी और बैलेंस डाइट रखनी होगी। अपनी डाइट में विटामिन और मिनरल से भरपूर फ ल व सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें