कार्यक्रम में बैठे शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में अंग्रेजी विभाग की ओर से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. रीनू यादव, नीलम यादव और विपुल यादव ने किया। मंच संचालन एमए अंग्रेजी की छात्रा खुशी ने किया। डॉ. अनुपमा यादव ने औपनिवेशिक परियोजना का विच्छेदन नियंत्रण की रणनीतियां और प्रवासी समुदायों के अर्थ का निर्माण विषय पर अपने विचार साझा किए। संवाद