दीनदयाल सैनी को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
बावल। क्षेत्र के प्राणपुरा रोड स्थित कार्यालय में नांगल शाहबाजपुर सैनी समाज के लोगों ने दीनदयाल सैनी को सीएम विंडो एमिनेंट बनाए जाने पर सम्मानित किया। मित्रसेन गजेंद्र मास्टर ने कहा कि दीनदयाल सैनी लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करें और जनसमस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान करवाए। दीनदयाल सैनी ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाएंगे और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संवाद