फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंशनर्स की मांगों को पूरा न किए जाने पर जताया रोष

Sun, 14 Apr 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी03: बैठक करते हुए पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के पेंशनर्ज। संवाद
विज्ञापन
जींद। पुलिस कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों पर विचार-विमर्श करने के लिए पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को प्रेम सिंह बांगड की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। सरकार कैशलेस मेडिकल सुविधा को पत्र जारी करके अमलीजामा पहनाए ताकि सरकारी घोषणाएं सिर्फ घोषणा ही न रह जाएं। पेंशनरों की उम्र 65, 70, 75 होने पर पेंशन में 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, जैसा कि अन्य राज्यों मे लागू है। मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार किया जाए, क्योंकि बड़ी उम्र में दवाइयों पर ज्यादा खर्च आता है। आज के इस दौर में हर कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त के परिवार से कोई न कोई इलाजरत रहता ही है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों का रोका गया 1.5 साल का महंगाई भत्ता का एरियर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार दिया जाए। पुलिस विभाग में स्थायी भर्ती की जाए, क्योंकि जो संख्या घट रही है उससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। पुलिस कर्मचारियों को भी पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिए जाए। सीएम की ओर से पुलिस विभाग के लिए की गई घोषणाओं को पत्र जारी कर लागू करवाया जाए। पुलिस विभाग में रिक्तियों के अनुसार समय पर योग्यता व वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति दी जाए। इस अवसर धर्मबीर राठी, मिया सिंह, रामकरण हुड्डा, रामनिवास, पंजाब सिंह, राजकुमार, रामकरण हुड्डा, रामनिवास शर्मा, सुल्तान सिंह, रामचंद्र मौजूद रहे।

13जेएनडी03: बैठक करते हुए पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के पेंशनर्ज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें