फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मानी मांगों को पूरा नहीं करने पर जताया रोष

Sat, 10 Aug 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी05: बैठक कर रोष जताते हुए सफाईकर्मी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान जगदीश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण ने कहा कि संगठन 19 से 29 अक्टूबर 2022 में 11 दिनों तक की गई हड़ताल के दबाव में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पत्र जारी किए गए थे, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि मुख्य मांगों में 8 फरवरी के शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री से मिले थे। मांगें माने जाने के बावजूद उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मियों में रोष है। इसी रोष स्वरूप 21 व 22 अगस्त को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

09जेएनडी05: बैठक कर रोष जताते हुए सफाईकर्मी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें