13जेएनडी23-मजबूर भवन में हुई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों जुलाना की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
जुलाना। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों जुलाना की बैठक मजदूर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता मनफूल खरैंटी ने की। बैठक में हर महीने सफाई कर्मचारियों की सैलरी लेट होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उनका कहना था कि जुलाना ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों की मेहनताना हर महीने लेट हो रहा है। बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लॉक जुलाना के प्रधान कृष्ण लजवाना की घरेलू परिस्थितियों के चलते यूनियन में निष्क्रियता के चलते मनफूल खरैंंटी को जुलाना ब्लॉक का कार्यकारी प्रधान बनाया गया। माैके पर सीटू जिला सचिव कपूर सिंह, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार, पूर्व जिला प्रधान ईश्वर सिंह, ब्लॉक सचिव संजय अनूपगढ़, कोषाध्यक्ष प्रवीण हथवाला शामिल रहे। संवाद