27जेएनडी02: जेआईईटी में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए शिक्षक। स्रोत: स्कूल
जींद। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी के कक्षा 11वीं और 12वीं के 32 विद्यार्थियों ने जींद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेआईईटी) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल और व्यवसाय प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जावा और पायथन प्रोग्रामिंग के बारे में विस्तार से समझाया गया। जेआईईटी के विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा, अमित दलाल और हरीश सोनी ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए आधुनिक तकनीक, प्रोग्रामिंग और व्यावसायिक दक्षताओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से भी अवगत करवाया। जेआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। संवाद