फोटो 17जेएनडी07-राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान मौजूद स्टाफ और विद्यार्थ
जींद। आजादी के अमृत काल और हर घर तिरंगा अभियान के समापन चरण के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय अलेवा की लाइब्रेरी में राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के क्रमिक विकास, गौरवशाली इतिहास और इसके महत्व से परिचित करवाना रहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य सुनीता दुग्गल ने किया। इस दौरान डॉ. सुनेत रानी और डॉ. अमरदीप पूनिया ने विशेष रूप से भाग लिया। लाइब्रेरी में लगाए गए विभिन्न काउंटरों और बोर्डों पर वर्ष 1906 से लेकर वर्तमान तिरंगे के स्वरूप तक की यात्रा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर निधि गुप्ता, अमनदीप, गौरव बंसल मौजूद रहे। संवाद