फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दाड़न खाप की कार्यकारिणी का विस्तार, सतबीर बने वरिष्ठ उपप्रधान

Mon, 12 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी30 : मीडिया प्रभारी ​शिवदेव श्योकंद।
विज्ञापन
उचाना। सर्वजातीय दाड़न खाप चबूतरा पर रविवार को बैठक हुई। इसमें दाड़न खाप कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सतबीर को वरिष्ठ उपप्रधान तथा शिवदेव श्योकंद को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

शिवदेव श्योकंद ने बताया की खाप के प्रधान सूरजमल श्योकंद ने समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने, आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने के लिए खाप में नई नियुक्तियां की हैं। नई कार्यकारिणी में सतबीर गेजी उचाना खुर्द को वरिष्ठ उपप्रधान, दर्पण, करतार सिंह, विकास, नफे सिंह को उपप्रधान, जोगीराम खेड़ी मसानियां को महासचिव, संजय उचाना खुर्द को प्रेस सचिव मनोनीत किया गया है। रामजुआरी को कोषाध्यक्ष एवं प्रहलाद सिंह को संरक्षक नियुक्त करते हुए खाप में कुल 73 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। खाप प्रधान सूरजमल श्योकंद ने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी को सुशिक्षित, चरित्रवान व संस्कारी बनाएं। खाप आने वाले दिनों में गांवों में जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें पौधरोपण करने, जल बचाने के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक किया जाएगा। संवाद

11जेएनडी30 : मीडिया प्रभारी शिवदेव श्योकंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें