फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय स्कूलों में छठी से 11वीं कक्षा तक की परीक्षाएं दो दिसंबर से

Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी29: विजय लक्ष्मी।
विज्ञापन
जींद। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की दो दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। जिलेभर में यह परीक्षाएं 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे। इसके लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं सात दिसंबर तक चलेंगी। प्रतिदिन दो विषयों की परीक्षाएं विद्यार्थियों को सुबह व सायंकाल के सत्र में देनी होगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर विद्यार्थियों का आंकलन होगा और जिन विषयों में कोई कमजोरी है। उसको वार्षिक परीक्षा से पहले दूर करवाया जाएगा। चार दिसंबर को छठी कक्षा की हिंदी व गणित, पांच दिसंबर को विज्ञान व संगीत, छह दिसंबर को संस्कृत व सामाजिक विज्ञान व सात दिसंबर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वहीं चार दिसंबर को सातवीं कक्षा की गणित व सामाजिक विज्ञान, पांच को हिंदी व विज्ञान, छह को अंग्रेजी व संस्कृत और सात दिसंबर को संगीत विषय की परीक्षा होगी। चार दिसंबर को आठवीं कक्षा की अंग्रेजी व हिंदी, पांच को गणित व सामाजिक विज्ञान, छह को विज्ञान व संगीत वहीं सात दिसंबर को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। वहीं चार दिसंबर को नौवीं कक्षा की संस्कृत व गणित, पांच दिसंबर को हिंदी व विज्ञान, छह को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
वहीं दो दिसंबर को 11वीं कक्षा की अंग्रेजी व अर्थशास्त्र, चार दिसंबर को गणित, बायोलॉजी व पब्लिक एड, पांच दिसंबर को सोशियोलॉजी, रसायन विज्ञान व संस्कृत, छह को इतिहास व हिंदी और सात दिसंबर को कंप्यूटर साइंस व ज्योग्राफी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं की डेटशीट की जारी, दो से शुरू होगी परीक्षाएं

छठी से 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं दो दिसंबर से परीक्षा शुरू करवाकर सात दिसबंर तक चलेंगी। परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों की कमियों को दूर किया जा सके और वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थी बेहतर कर सकें।
विज्ञापन


विजय लक्ष्मी डीईईओ जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें