03जेएनडी24-लंगरघर में हुई बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक। संवाद
जुलाना। रोहतक मार्ग पर स्थित लंगरघर में पूर्व सैनिकों ने जुलाना में कैंटीन खोलने की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक नरेंद्र लाठर ने की। उन्होंने कहा कि जुलाना में लगभग पांच हजार सैनिक हैं। सैनिकों और उनके परिजनों को सामान लेने के लिए जींद या रोहतक जाना पड़ता है। उनकी मांग है कि जुलाना में कैंटीन खोली जाए ताकि सैनिकों को परेशानी से निजात मिल सके। जुलाना में एक शहीदी पार्क, वॉर मेमोरियल बनाया जाए। सैनिकों के लिए जुलाना में मेडिकल कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इस मौके पर रोहताश मलिक, विरेंद्र, हवा सिंह, सूरजमल, हवा सिंह, राजपाल मौजूद रहे।