फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: आरोपी की निशानदेही पर तालाब से ईंटें और मृतक की चादर बरामद

Fri, 10 Feb 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। दिनेश की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने वीरवार को बिघाना वाले रास्ते पर तालाब से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंटे बरामद कर लीं। इनके अलावा हत्या के बाद छिपाई गई मृतक की चादर भी मिल गई है।
विज्ञापन

इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने बारे पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बताया कि मृतक दिनेश पिछले दो माह से उन्हें घर आने से रोक रहा था। मृतक की पत्नी से बात करने पर दिनेश द्वारा मारपीट करने की धमकी दी जाती थी। आरोपी ने योजना के तहत शराब पिलाकर सिर पर ईटें मारकर दिनेश की हत्या कर दी थी। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा निवासी महिला संतोष ने बताया था कि उनका 36 वर्षीय बेटा दिनेश छह जनवरी को घर से किसी को बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों द्वारा देर शाम तक उसके घर न पहुंचने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात केे खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया था। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल दास ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर तालाब से हत्या में प्रयोग की गई ईंट और मृतक की चादर बरामद कर ली है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को दोबारा अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें