02जेएनडी08: नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाॅफ को आगजनी से निपटने की जानकारी हुए। स्रोत : चिकित
जींद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को सीएमओ डॉ. सुमन कोहली की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फायर कर्मियों ने डेमो के माध्यम से आग बुझाने के अलग-अलग उपायों के बारे में जानकारी दी। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला व फायरमैन अंकित ने कहा कि हर स्टाफ कर्मी को फायर सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। अस्पताल में उपकरण तो लगाए गए हैं लेकिन यदि हमें इन उपकरणों को चलाने की कोई जानकारी न हो तो यह उपकरण जरूरत पड़ने पर हमारे लिए कोई काम नहीं आएंगे। इस अवसर पर सीनियर डेंटल सर्जन डाॅ. दिनेश, अमित, नर्सिंग ऑफिसर शर्मिला, आशा व पिंकी मौजूद रही।