फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार कंडेला से उठी है सरकार बदलने की आवाज : प्रमोद

Fri, 09 Aug 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। हरियाणा में जनविरोधी भाजपा की सरकार का जाना अब तय हो गया है। यह बात कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने अपनी जींद मांगे हिसाब यात्रा के दौरान जींद हलके के गांव कंडेला में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब-जब सत्ता के अहंकार में सरकार ने जनविरोधी फैसले लिए हैं, तब-तब सरकार बदलने की आवाज सबसे पहले अपने गांव कंडेला से उठी है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री बनते ही जींद हलके को उसका पूरा हक और मान-सम्मान मिलेगा। पदयात्रा चौथे दिन कंडेला, श्रीरागखेड़ा, बोहतवाला, दालमवाला, रायचंदवाला, खुंगा, बरसाना होते हुए मनोहरपुर गांव में पहुंची। इस अवसर पर पार्षद महिपाल कौशिक, पार्षद महावीर रेढू, सरपंच जितेंद्र, पूर्व सरपंच रमेश बैरागी, पूर्व सरपंच जगमोहन रेढ़ू, पूर्व सरपंच राजा रेढू, पूर्व सरपंच महावीर शर्मा, सूरजमल सरपंच, अजमेर रेढू, बलराज कंडेला, संदीप पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें