फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर गली और सड़क को अवैध होर्डिंग के जरिये बनाया व्यवसाय का अड्डा

Sun, 19 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अवैध होर्डिंग व बैनर ने शहर की सूरत को बदसूरत कर दिया है। शहर की कोई सड़क या काॅलोनियों की कोई गली ऐसी नहीं है, जिसमें राजनीतिक दलों या फिर कारोबारी लोगों के होर्डिंग या बैनर न लटके हों। इनके कारण एक तो वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और दूसरा दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इनकी तरफ नगर परिषद के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


शहर के अंदर चाकी मोड़ से जाट धर्मशाला रोड पर बिजली के खंभे व पेड़ों पर भी राजनीतिक लोगों व अन्य व्यवसायियों ने होर्डिंगों के साथ पाट दिया है। इसको लेकर नगर परिषद बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। इसके चलते नगर परिषद कार्रवाई के नाम खानापूर्ति कर रहा है। अकेले राजनीतिक लोग ही नहीं बल्कि धार्मिक व शिक्षण संस्थानों के पोस्टरों की भरमार है। शहर में नगर परिषद ने होर्डिंग व पोस्टर लगाने के लिए मुख्य चौक व चौराहों तथा सड़कों पर 24 यूनिपोल लगाए हुए हैं। यहां पर होर्डिंग व बैनर लगाने पर नगर परिषद द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया है। इसका ठेका हर साल छुड़वाया जाता है। फिलहाल इनमें से 14 स्थानों का ठेका दिया हुआ है, जबकि अन्य यूनीपोल के ठेके की प्रक्रिया प्रोसेस में है। लोगों की कुंठित सोच व खुद का प्रचार प्रसार करने की नीयत के कारण शहर की सुंदरता पर कलंक लगाया जा रहा है। शहर को सुंदर बनाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है, ताकि नगर परिषद के साथ मिलकर हर व्यक्ति सहयोग करे तो अवैध होर्डिंग व बैनर के कलंक से छुटकारा मिल सकता है।

रात को चलता है होर्डिंग व बैनर से शहर को बदहाल करने का खेल

शहर के इन सभी स्थानों पर होर्डिंग व बैनर लगाने का खेल रात के समय चलता है। शहर में हर रात को कोई न कोई राजनीतिक, धार्मिक व अन्य व्यवसायी अपने प्रचार के लिए होर्डिंग लगाते हैं। हालांकि इनको उतारने के लिए नगर परिषद की टीम कभी भी तुरंत कार्रवाई नहीं करती। इसके चलते लोगों में इन अवैध होर्डिंग लगाने के अवैध काम का हौंसला बढ़ता है।
विज्ञापन


कोट

राजनीतिक, धार्मिक या फिर अन्य लोग जो शहर में होर्डिंग लगाते हैं। उनको चाहिए कि वह निर्धारित स्थानों पर ही होर्डिंग लगाएं, ताकि शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके। इसके अलावा शहर में कहीं पर भी अवैध होर्डिंग लगे मिलते हैं तो उनकी टीम इनको हटाने का काम करती है।
विज्ञापन


अनिल कुमार सीएसआई नगर परिषद जींद।

फोटो कैप्शन

18जेएनडी19: शहर के चक्की मोड़ पर पेड़ों पर लगाए गए होर्डिंग। संवाद।

18जेएनडी20: अर्बन इस्टेट में ट्रांसफार्मर पर लगाए गए अवैध होर्डिंग। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें