फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोशल मीडिया की गिरफ्तर में हर व्यक्ति

Sat, 14 Sep 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शुक्रवार को सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर आकड़ों के साथ अपनी बात रखी। छात्रों ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लगभग हर व्यक्ति सोशल की गिरफ्त में है। आज के दिन इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव देखने के लिए मिल रहे हैं।
विभाग अध्यक्ष एवं डीन अकादमिक अफेयर प्रो. डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के प्रभावी संचार कौशल के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। विभाग के इंचार्ज सहायक प्रोफेसर डॉ. बलराम बिंद ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ही छात्र भविष्य में रोजगार के लिए तैयार होंगे और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में सबसे अच्छी प्रस्तुत देने वाले छात्र आयुष और हरिओम को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के तौर पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें