फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण तो दूर अवैध कब्जे भी नहीं हटा पाया नगर परिषद प्रशासन

विज्ञापन
गोहाना रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गया अतिक्रमण। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण से न सिर्फ आवागमन प्रभावित होता है बल्कि आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। पुराना बस स्टैंड के सामने और हाउसिंग बोर्ड की बंद मार्केट में दुकानदारों ने बरामदे में दीवार निकालकर कर कब्जा कर लिया है। नगर परिषद प्रशासन अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर रही, अवैध कब्जे भी नहीं हटवा सका है। गत माह 12 अक्तूबर को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दावा किया था कि शहर में अतिक्रमण की चुपके से वीडियो बनाई जाएगी और संबंधित दुकानदारों के चालान किए जाएंगे। दुकानदार नहीं माने तो उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। दुकानदारों पर इसका भी असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

शहर में सामान्य दिनों में अतिक्रमण रहता है लेकिन त्योहारों पर स्थिति और दयनीय हो जाती है। दिवाली पर दुकानदारों ने शहर में जगह-जगह अतिक्रमण किया था। नगर परिषद ने कार्रवाई भी की और दुकानदारों का सामान भी जब्त किया लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए फिर से अतिक्रमण कर लिया। दुकानदार सड़क पर अपना सामान रखकर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। इस पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। शहर की सड़कें 30 फुट चौड़ी हैं लेकिन दोनों तरफ अतिक्रमण के चलते 20 फुट चौड़ी ही रह गई हैं। इससे वाहनों तथा पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के व्यापारी दिवाली तक अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करने की मांग को लेकर डीसी से मिले थे। इस पर डीसी ने किसी भी प्रकार की ढिलाई देने से इंकार कर दिया था। स्थिति यह है कि कार्रवाई न होने से अतिक्रमण बरकरार है।
मेन बाजार के बीच गुजरने वाली सड़क पहले ही कम चौड़ी है। इसकी चौड़ाई लगभग 15 फुट भी नहीं होगी लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण करके इसकी चौड़ाई को 10 फीट भी नहीं छोड़ा है। इसी प्रकार रानी तालाब पर शोरूम मालिकों, भारत सिनेमा के पास दुकानदारों ने पांच से सात फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन

गोहाना रोड पर पुराने बस स्टैंड के सामने दुकानदारों अतिक्रमण करने के साथ ही बरामदों में दीवार निकालकर बाकायदा शटर लगा लिया है। नियमों के अनुसार दुकानदार बरामदों में भी सामान नहीं रख सकते। ये बरामदे ग्राहकों के आने-जाने के लिए होते हैं लेकिन दुकानदारों ने शटर लगाकर इस पर कब्जा कर लिया है। वहीं कुछ दुकानदारों ने लकड़ी की फिटिंग करवाकर इसमें अपना सामान रख दिया है। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड में बंद मार्केट के दुकानदारों ने भी बरामदे में दीवार निकालकर इसे दुकान में मिला लिया है।
दीवार निकालकर अवैध कब्जा करने का मामला संज्ञान में नहीं था। इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए भी इसी सप्ताह अभियान चलाया जाएगा।-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें