16जेएनडी17-जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
जींद। एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेक्टर 11 निवासी 9 वर्षीय ईवा मोर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में हिस्सा लेते हुए तीनों प्रतियोगिताओं में तीन गोल्ड मेडल जीते। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा मुख्य अतिथि रहे। विजेता खिलाड़ी के दादा कर्मवीर मोर ने बताया कि इस जीत के साथ अब खिलाड़ी ने बहादुरगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला जींद का प्रतिनिधित्व करेगी, जो परिवार के लिए बेहद गौरव की बात है। ईवा की दादी कृष्णा देवी ने कहा कि उनकी पोती ने पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया था जो संख्या इस बार 3 गोल्ड मेडल की पहुंच गई है।
16जेएनडी17-जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत स्वयं