फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर उत्साह : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Sun, 17 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी26: विकसित भारत के लिए शपथ दिलाते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
विज्ञापन
जींद। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। शनिवार को जलालपुर खुर्द व अमरहेड़ी गांव में विकसित भारत संकल्प जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जलालपुर खुर्द व अमरहेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही लोगों की बीच जाकर उनकी शिकायतों का समाधान करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए यात्रा के दौरान विशेष फोकस रहा। लोगों की सुविधा के लिए ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि वे स्वयं कार्यक्रमों में मौजूद रहकर विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को विकसित भारत के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान गांव के उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

योजनाओं के ऑनलाइन होने से अब लोगों के घर बैठे हो रहे हैं काम : विधायक
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित में नई-नई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है, जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। योजनाओं के ऑनलाइन होने से अब घर बैठे ही लोगों के काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं।
शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जुलाना खंड के जैजवंती व खैंरटी गांव, सफीदों खंड के सिल्लाखेड़ी व रताखेड़ा गांव, नरवाना खंड के खानपुर व इस्माइलपुर गांव, पिल्लूखेड़ा खंड के भागखेड़ा व हाडवा, उचाना खंड के बुड़ायन व मखंड गांव में पहुंची।

16जेएनडी26: विकसित भारत के लिए शपथ दिलाते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें