फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दरवाजा खटखटा कर घर में घुसे और परिवार को पीटा, आठ नामजद

Tue, 20 Aug 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामनगर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड स्थित रामनगर निवासी संदीप ने कहा कि 11 अगस्त को सुबह सवा 6 बजे दरवाजे पर किसी ने आवाज लगाई तो उनके भतीजे हिमांशु ने दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान सुनील, संदीप, रवि, विजय, ललित, सुरेश, ललित की पत्नी व एक अन्य महिला ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उनके आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एएसआई नरेंद्र ने बताया कि संदीप की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें