फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में घुसकर बाप-बेटे को डंडे से पीटा

Fri, 08 Mar 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद,/नरवाना। हथो गांव के एक घर में घुसकर बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हथो गांव निवासी 60 वर्षीय मांगेराम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई तेलूराम की मौत हो चुकी है। उनके लड़के राममेहर के मकान की दीवार उनके घर के साथ लगती है। एक मार्च दोपहर को वह परिजनों को खाना देने के लिए आवाज लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उसके बाद उसने शोर मचाया तो पड़ोसी राममेहर, मुकेश, अजय, मलकीत, ममता तथा सुदेश डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो उनका बेटा गुरमेल आया और छुड़ाने लगा। उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। उसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उन दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गुरमेल की गंभीर हालत को देखते हुए जींद रेफर कर दिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राममेहर, मुकेश, अजय, मलकीत, ममता तथा सुदेश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें