20जेएनडी04: माता वैष्णवी धाम में दुर्गाष्टमी और महानवमी की रात्रि में आयोजित नवार्ण महायज्ञ में
जींद। माता वैष्णवी धाम में दुर्गाष्टमी और महानवमी की संयुक्त रात्रि में आयोजित नवार्ण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर आचार्य पवन शर्मा ने श्रद्धालुओं को नारी की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प दिलाया। पूर्व एडिशनल आईजी एमएन बेनीवाल ने महायज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने सपरिवार मां सिद्धिदात्री की आराधना कर आहुतियां अर्पित कीं। आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि मां की सच्ची पूजा तभी सार्थक है, जब हम अपने स्वार्थ, काम, क्रोध, लोभ, मोह और हिंसक प्रवृत्तियों को मां के चरणों में समर्पित कर उनका त्याग करें। मां से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमारे इन अवगुणों को नष्ट कर सद्गुणों का मार्ग दिखाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र में हम कन्याओं को मां का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं। उनके पैर धोते हैं, स्वादिष्ट व्यंजन खिलाते हैं, उपहार देते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन विचार करने की जरूरत है कि क्या नारी के प्रति सम्मान का यह भाव केवल नौ दिनों तक ही सीमित रहना चाहिए। संवाद