कुरुक्षेत्र से जींद आ रही यात्री रेलगाड़ी इंजन के दो पहिये गुरथली रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे जंक्शन जींद से स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश अन्य रेल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 1.30 बजे रेल यातायात को बहाल किया। इस घटना के चलते चंडीगढ़-जयपुर रेलगाड़ी को कलायत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था।
कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी इंजन के दो पहिये शनिवार रात को गुरथली रेलवे स्टेशन के निकट पटरी से नीचे उतर गए। आशंका जताई जा रही है कि अधिक बारिश के कारण ऐसा हुआ है। रेलगाड़ी में मौजूद यात्री भी सकुशल रहे। रेलगाड़ी इंजन के पहिये पटरी से नीचे उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेल इंजन के पटियों को पटरी पर लाकर रेल यातायात को सुचारु किया गया। रेलवे ट्रेक के बाधित होने के कारण चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली रेलगाड़ी को कलायत रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। इसके कारण चंडीगढ़-जयपुर रेलगाड़ी में मौजूद यात्रियों को परेशानी हुई। जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी इंजन के पहिये पटरी से उतर गए थे। लगभग घंटे के बाद पहियों को पटरी पर लाया गया जिसके बाद रेलवे यातायात बहाल कर दिया गया।