बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा नगर परिषद अमला। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानों के बाहर पड़े सामान को जब्त किया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान सफाई निरीक्षक नीलम के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान की शुरुआत पुराना कचहरी रोड से हुई। यहां से टीम शहर थाना, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, तांगा चौक, पंजाबी बाजार, झांझ गेट शिव चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। उसके बाद टीम बैंड मार्केट, रामराये गेट, बैंक रोड होते हुए पालिका बाजार पहुंची और बाहर पड़े सामान को जब्त किया गया। नगर परिषद की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों ने फिर से सामान रखकर कब्जा कर लिया।
सबसे ज्यादा दिक्कत मेन बाजार, तांगा चौक व पंजाबी बाजार में रहती है। नप की टीम के जाने के बाद यहां पर दुकानदारों ने दोबारा से सामान रख कर कब्जा कर लिया। यही हालात पालिका बाजार में भी रही। हालांकि नप द्वारा चलाए गए अभियान की भनक पहले ही दुकानदारों को लग चुकी थी। अधिकतर दुकानदारों ने अपना सामान पहले ही अंदर रखा हुआ था। जिन दुकानदारों का सामान बाहर था, उसे जब्त किया गया। टीम के जाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया गया।
वर्जन
शहर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों को चाहिए कि वह सामान बाहर रखकर कब्जा न करें। इससे आम जनता को परेशानी होती है। लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।-सुशील कुमार, ईओ, नगर परिषद, जींद