फोटो 16जेएनडी11-शहर की एक अकादमी में हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन 2026 को लेकर विद्यार्थियो
जींद। हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन 2026 आयोजित की जा रही है। परीक्षा में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला स्कूलों और अकादमियों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शहर की एक अकादमी में पहुंचकर परीक्षा की जानकारी दी और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राजकुमार भोला ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उस प्रतिभा को पहचानने, सही दिशा देने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है। संवाद