25जेएनडी29 : नागरिक अस्पताल का दौरान करते एनएचएम डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कादियान व अन्य अधिकारी
जींद। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कादियान ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रेफरल ट्रांसपोर्ट में जो ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) लगे हुए हैं, वह प्रशिक्षित नहीं हैं, इसलिए इनकी इमरजेंसी में ड्यूटी लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. जितेंद्र ने जल्द आईसीयू शुरू करने के निर्देश दिए।
डॉ. जितेंद्र कादियान पदोन्नति से पहले जींद के नागरिक अस्पताल में ही प्रधान चिकित्सा अधिकारी थे। दो महीने पहले ही उनको पदोन्नति मिली है। एनएचएम डायरेक्टर बनने के बाद पहली बार उन्होंने नागरिक अस्पताल का दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक अस्पताल के सभी डिप्टी सिविल सर्जन की बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने नागरिक अस्पताल का दौरा किया। डॉ. जितेंद्र कादियान ने आईसीयू का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जो कमियां उनको नजर आई, उन्होंने दूर करने को कहा। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, एमएस डॉ. अरविंद, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला भी मौजूद रहे।
बॉक्स
प्रसूति के लिए आई महिलाओं को नहीं हो परेशानी
डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्हें तुरंत इलाज मुहैया होना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं की जांच समय पर होनी चाहिए। सभी गर्भवति महिलाओं का रिकार्ड रखा जाए।