01जेएनडी10-राजकीय आईटीआई में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई
- फोटो : संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चार अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी जिनमें जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुख्य रूप से शामिल है। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश पांचाल ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर संस्थान में उपस्थित हों। संवाद