फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मियों को एल्बेंडाजोल खिलाने का प्रशिक्षण दिया

Wed, 18 Sep 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी15: सीएचसी अलेवा में कर्मियों को संबोधित करते स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। सीएचसी अलेवा में स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश शर्मा व काउंसलर कुलदीप सिंह ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य रूप से अलेवा सीएचसी प्रभारी डाॅ. जितेंद्र शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि 18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत सभी कर्मचारी अपने-अपने एरिया में घर-घर जाकर 1 से 19 वर्ष के सभी किशोर-किशोरी तथा 20 से 24 आयु वर्ग की प्रजनन क्षमता वाली महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएं। 24 सितंबर को मापअप राउंड के दौरान बचे हुए लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएं। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी राजवंती, सूचना सहायक राजेश, दीपक कुमार, रिंकू, पिंकी रानी, सोनू, केलापती, संदीप ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें