फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने पवन रजाना की अध्यक्षता में धरना दिया गया। पवन रजाना ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर 29 जनवरी को अभियंता के कार्यालय के सामने धरने का नोटिस दिया गया था। जिसके तहत अभियंता ने संगठन को बातचीत के लिए तीन फरवरी को बुलाया और चार फरवरी तक संगठन को कर्मचारियों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभियंता द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया। कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। इसके साथ-साथ विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाने चाहिए व कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस अवसर पर जयबीर, बीरबल शर्मा, कृष्ण चहल, सुरेंद्र ढुल, महाबीर गर्ग, दलबीर, देवराज, सुरेश, राममेहर नागर, राकेश, सुरेंद्र सैणी, गुलाब, हवा सिंह नागर, कृष्ण राणा, सुखविंद्र, जिले सिंह, अनिल, ओम प्रकाश, दलबीर ढांडा, जितेंद्र बूरा, दयानंद, रमेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें