फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मचारियों ने दूसरे राज्यों की तर्ज पर हिस्सा देने की उठाई मांग

Sat, 10 Aug 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल वेलफेयर इंप्लाइज सोसाइटी के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन जारी रही। कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के सामने पार्क में प्रधान संदीप श्योकंद के नेतृत्व में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान संदीप श्योकंद ने कहा कि हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि एनएचएम कर्मियों की तर्ज पर सर्विस बायलॉज दिया जाए, दूसरे राज्यों की तर्ज पर हिस्सा देने, पुरानी पड़ी फाइल (2017-18) की शर्तों को लागू करने की मांग को लेकर विभाग को अवगत करवा चुकी है, लेकिन विभाग और सरकार ने अभी तक कोई ठोस संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते बुधवार से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मियों की हड़ताल के चलते एड्स बीमारी से संबंधित कार्य प्रभावित हुए हैं। न तो एड्स जांच का कार्य हुआ और न ही एड्स रोगियों को दवा का वितरण हो सका। ऐसे में एड्स रोगी जब दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें