22जेएनडी23: नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी बिजली कर्मियों के समर्थन में नारेबाजी करते हु
जींद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में तालमेल कमेटी के आह्वान पर वीरवार को नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने भी आवाज बुलंद की। दोपहर एक बजे अस्पताल के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। धरने पर ओमपाल ढांडा ने कहा कि बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल के कर्मचारी उनके साथ खड़े हैं और मांगें मनवाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए बिजली कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने का संकल्प लिया। संवाद