07जेएनडी16: मांगों को लेकर सीएम नायब सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए एचकेआरएनएल कर्मी। संवाद
जींद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। निगम कर्मी अनीता ढुल, समरजीत सिंह ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे कर्मियों की तरफ केंद्रित करवाया ताकि सरकार पॉलिसी बना कर उन्हें नियमित करें। सभी कर्मियों का मुख्य एजेंडा कच्चे कर्मियों को पक्का करना है और 58 या 60 साल तक जॉब सिक्योरिटी के साथ नौकरी करना है।
सरकार कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के तहत विभागों में समायोजित कर रही है। इसको लेकर कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होना प्रतीत हो रहा है क्योंकि सरकार कह रही है की पक्की भर्ती होने पर इन कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इससे इन कर्मियों के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा इसलिए सरकार कौशल कर्मियों को पक्का करे और पक्के कर्मियों की तरह ही सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सभी कर्मचारी अपना कार्य पूरी मेहनत ईमानदारी और कर्म निष्ठा के साथ करते हैं।
भूपेंद्र कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों का मुख्य एजेंडा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना है। मुख्यमंत्री ने एक जुलाई से आठ प्रतिशत वेतन बढ़ाने की बात कही थी जो अभी तक बढ़ के नही आई है।
इस अवसर पर नरेंद्र नैन, नवीन मलिक, अनीता ढुल, पारस सैनी, अमित सैनी, ज्योति ग्रोवर, पूजा, विक्की मौजूद थे।फोटो कैप्शन