फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय आने पर कर्मचारी और सरपंच देंगे भाजपा को जवाब : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 04 Mar 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुलाना। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और सरपंचों पर लाठीचार्ज करवाकर उनका घोर अपमान किया है। पहली बार हक की आवाज उठाने पर सरपंच और पंचों को दौड़ाकर पीटा गया। इससे इनमें सरकार के प्रति रोष है। समय आने पर कर्मचारी और सरपंच भाजपा को लाठीचार्ज का जवाब देंगे। ये बातें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को जुलाना के गांव सामलों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जुलाना के गांव शामलो जाते समय ब्राह्मणवास मोड़ पर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का फूलमालाओं से स्वागत कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेंद्र लाठर ने किया। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर हैं। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा अहम है। नौ साल से जेबीटी और प्रशिक्षक की भर्ती नहीं हुई। हरियाणा के अंदर दो लाख रोजगार समाप्त कर दिए गए हैं। ऐसे में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो सभी पदों को बहाल किया जाएगा। कहा कि हुड्डा सरकार के शासनकाल में प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में नंबर वन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हाल ही में टेक्निकल लेक्चरार के 157 की सूची जारी की गई है जिसमें करीब 120 बाहर के युवाओं की भर्ती की गई। इसलिए कांग्रेस सरकार में हरियाणा के युवाओं को भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश के बुजुर्गों को छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जाएगी। इस अवसर पर हलका प्रत्याशी धर्मेंद्र ढुल, धर्मपाल सिंहमार, जगबीर ढिग़ाणा, रोहित दलाल, कमल चौहान, मोहित लाठर, कृष्ण भारद्वाज, मनजीत लाठर, सुलतान खटक, राजकपूर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें