फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ड्रेस कोड में नहीं मिला कर्मी, डेपुटेशन पर जाएगा

Wed, 02 Oct 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करती स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. रतना भारती। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रतना भारती ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं उनको तुरंत दूर किया जाए। इसके लिए यदि किसी बजट की जरूरत है तो वह मुहैया करवाया जाएगा। चिकित्सकों की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही यह कमी भी दूर हो जाएगी। आंखों की ओपीडी में सफाई नहीं मिली। वहीं एक सिक्योरिटी गार्ड ड्रेस कोड में नहीं मिला। उसे उझाना डेपुटेशन पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
सुबह 9 बजे स्वास्थ्य विभाग की निदेशक नागरिक अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने सभी एसएमओ के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने पर चर्चा की। 10 से 2 बजे तक डॉ. भारती ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ड्रेस में नहीं मिला। न ही उसने आईडी कार्ड पहना हुआ था। निदेशक ने उसे डेपुटेशन पर पंजाब के साथ लगते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना भेजने के निर्देश दिए। जब डॉ. भारती आंखों के ओपीडी कक्ष का निरीक्षण कर रही थीं तो उनको वहां जाला लगा मिला। इस पर उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि यहां महीने से सफाई नहीं हुई है। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायनी विभाग के साथ हो बच्चों की नर्सरी
नागरिक अस्पताल में गायनी विभाग नई बिल्डिंग में प्रथम तल पर है, जबकि बच्चों की नर्सरी पुरानी बिल्डिंग में है। डॉ. भारती ने कहा कि यह बिल्कुल ठीक नहीं है। बच्चों की नर्सरी और गायनी विभाग साथ-साथ होने चाहिए।

01जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करती स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. रतना भारती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें