फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहर में डूबने से कर्मचारी की मौत

Fri, 28 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नहर में डूबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नरवाना की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक हिसार जिले के राखी गढ़ी का रहने वाला था और नरवाना क्षेत्र के एक गांव में पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत था। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ नहर के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें