फोटो 22जेएनडी12-ब्लॉक प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट की बैठक में मौजूद कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। खंड अलेवा में निपुण मिशन हरियाणा के प्रभावी क्रियान्वयन और गतिविधियों की समीक्षा को लेकर ब्लॉक प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल बाला, ब्लॉक कॉर्डिनेटर एफएलएन राममेहर, संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुमित सहित क्लस्टर हेड और एबीआरसी मौजूद रहे। बैठक में मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने पर विस्तार से चर्चा की गई। निपुण पेरेंट्स एप और लाडो लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा की। संवाद