फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेले में बच्चों को प्ले स्कूल से जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
09जेएनडी17: महिला विकास मेले में मौजूद बच्चे और अन्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। रधाना गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक विशेष कार्यशाला व मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच रामकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विभाग की ओर से सुपरवाइजर ममता, सुमित और प्रतीक ने अभिभावकों को सरकारी प्ले स्कूलों की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे तीन से छह वर्ष के बच्चों का दाखिला विभाग की ओर से संचालित प्ले स्कूलों में करवाएं ताकि उन्हें खेल-खेल में आधुनिक शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदेश कुमारी सहित अन्य वर्कर, आशा वर्कर और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें