उचाना। विधायक देवेंद्र अत्री गांव छात्तर में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। संवाद