18जेएनडी33-धरने पर नारेबाजी करते हुए निगम के कर्मचारी। संवाद
सफीदों। सिंघाना गांव में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में अब सफीदों के साथ पिल्लूखेड़ा में भी सोमवार से वर्क सस्पेंड करने का फैसला लिया है। यह फैसला सफीदों में निगम कार्यालय में चल रहे धरने-प्रदर्शन के 9वें दिन लिया गया है।
कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि जब तक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं और कानून के अनुसार उनको सजा नहीं मिलती है तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस दौरान जितेंद्र भारद्वाज, पंकज भाटिया, सुनील कुमार, संदीप गांगोली व अन्य मौजूद रहे।