फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 17 हजार रिश्वत लेते बिजली कर्मी गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान मिले सिलेंडर। सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
जींद। एसीबी जींद ने बिजली बिल ठीक कराने की एवज में 17 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली निगम के क्लर्क गुलाब को गिरफ्तार किया है। टीम कैशियर हैप्पी को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। बालू गांव निवासी सुनील कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके चचेरे भाई हरदीप का बिजली मीटर अधिक बिल आने के कारण काट दिया गया था। योजना के तहत बिल ठीक करवाने के लिए एलडीसी गुलाब ने सुनील से 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने 30 जुलाई को पहली किस्त के रूप में 8,500 रुपये दे दिए थे। क्लर्क गुलाब ने 3,600 रुपये का बिल जमा करके रसीद काट दी और 4,900 रुपये अपने पास रख लिए थे। गुलाब 17 हजार रुपये और मांग रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें