24जेएनडी19: बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे लजवाना कलां के ग्रामीण। संवाद
जुलाना। लजवाना कलां गांव में निजी ट्यूबवेल लगाकर पेयजल सप्लाई किया जा रहा था। इसकी शिकायत बिजली निगम को दी गई। सोमवार को बिजली निगम सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और चोरी पाए जाने पर लगभग सवा तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। सोमवार को दोपहर बाद ग्रामीण भारी संख्या में बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और गांव में पेयजल किल्लत के समाधान की गुहार लगाई।
लजवाना कलां गांव निवासी दीपक, राममेहर, जयदीप, सरपंच सतीश, सतीश पहलवान, राजेन्द्र पंच ने बताया कि गांव में पेयजल किल्लत चल रही थी, जिसे देखते हुए निजी पंप लगाकर गांव में पेयजल सप्लाई किया जा रहा था। बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया और चोरी मिलने पर भारी जुर्माना भी लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव से पेयजल किल्लत के समाधान के लिए कदम उठाए जाएं, ताकि उनको समस्या से निजात मिल सके।
बिजली निगम को शिकायत मिली थी कि गांव में चोरी से मोटर चलाई जा रही है। निगम के कर्मचारियों ने चोरी पकड़ ली और लगभग सवा तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया है। बिजली निगम का काम बिजली सप्लाई देना है। पानी की सप्लाई देना जनस्वास्थ्य विभाग का काम है। -अशोक कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
24जेएनडी19: बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे लजवाना कलां के ग्रामीण। संवाद