अलेवा। बिजलीघरों में काम के चलते रविवार को 33 केवी बुल्लाखेड़ी और 33 केवी शामदों से चलने वाले दो फीडर बंद रहेंगे। नगूरां बिजली निगम के जेई अनिल कुमार ने बताया कि बिजलीघरों में काम के चलते 33 केवी बुल्लाखेड़ी तथा 33 केवी शामदों से चलने वाली बुल्लाखेड़ी आरडीएस और पेगा एपी फीडर रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगें।