जींद। मनोहरपुर गांव में 19 अगस्त को बिजली अदालत लगाई जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा उपभोक्ताओं की बिजली बिलों और मीटर संबंधित शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि निगम उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता को संतुष्ट करने के लिए निगम ने अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को तुरंत सुलझाया जा सके। संवाद