नरवाना। घर में चार्जिंग पर लगाई गई ई स्कूटी में शुक्रवार देर रात आग लग गई, जिससे वह जल गई। घरवालों ने किसी तरह उसे बुझाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हनुमान नगर निवासी कमला देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को उसने इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ दिया था। थोड़ी देर बाद उसमें से धुआं निकलने लगा। पड़ोसियों ने देखा तो इस बारे में उन्हें बताया। जब तक आग बुझाई तक तक स्कूल जल चुकी थी। संवाद