05जेएनडी26: ब्राहमणवास गांव के पास कार में लगी आग। स्रोत राहगीर
जुलाना(जींद)। क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव के पास रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
मदीना गांव निवासी जितेंद्र निजी कार्य से ब्राह्मणवास गांव स्थित एक नर्सरी के पास अए थे। कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। एक घंटे से जितेंद्र नर्सरी में बैठे थे। इसी दौरान राहगीरों ने सूचना दी कि कार से धुआं निकल रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे इससे पहले कार धधक रही थी। हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक कार राख हो चुकी थी। संवाद