फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव आयोग पर्यवेक्षक ने किया स्कूल का निरीक्षण

Fri, 04 Oct 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक नारायण भरत गुप्ता ने विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर भरथ गुप्ता का स्कूल के प्राचार्य डाॅ. योगेंद्रपाल सिंह ने स्वागत किया। बूथ निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय में स्थापित गणित, सामाजिक और विज्ञान पार्क, विज्ञान प्रयोगशालाओं, भाषा प्रयोगशाला, खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और हर्बल पार्क के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। भरत गुप्ता ने कहा कि ये सभी मॉडल छात्रों को व्यावहारिक शिक्षण अनुभव प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पवन कुमार, नसीब, रविंद्र, सुरेंद्र दुग्गल, बंसीलाल, निर्मला बूरा, सुरेश कुमार, टेकराम, राजेश कुमार, हरिओम शर्मा व डाॅ. नवीन कुमार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें