सफीदों के बीचोबीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान सफीदों की पुरानी अनाज मंडी निवासी चंपा देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चंपा देवी हांसी ब्रांच नहर में नागक्षेत्र सरोवर के पास छोटे पुल के नजदीक नहाने के लिए गई थीं। जब वह नहर के किनारे बैठकर हाथ-पैर धो रही थीं तो अचानक नहर में गिर गईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें गिरते हुए देखा लिया। लोगों ने मिलकर तुरंत नहर से निकाल भी लिया और इलाज के लिए पानीपत ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उनका संस्कार करना उचित समझा और अंतिम संस्कार कर दिया।