फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशीला पदार्थ सुंघा बुजुर्ग के निकाले टॉप्स

Mon, 11 May 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अज्ञात ने कानों के टॉप्स निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मेन बाजार हनुमान गली निवासी तरसेम ने बताया कि उसकी 66 वर्षीय मां लीलावती शाम को घर से रोजाना घूमने के लिए जाती है। आठ मई की शाम को भी वह घूमने के लिए निकली थी। उनके गली से निकलते ही एक और व्यक्ति जिनके पास गोद में एक बच्चा भी था। वह बात करते हुए उनके साथ चल पड़े। वह रानी तालाब के पास परशुराम पार्क तक बात करते हुए पहुंचे। उसके बाद से उन्हें ठीक कुछ याद नहीं। बस इतना याद है कि वह फाटक की तरफ गए थे। उसके कुछ देर बाद जब उसकी मां को ध्यान आया तो वह घर के पास थी। उसने देखा कि उसके सोने के कानों के टॉप्स और टॉप्स के ऊपर का हिस्सा चोरी हुए मिले। अंदेशा है कि उनको कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें