जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भुरायण से 75 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भुरायण निवासी आजाद सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि पिता प्रीत सिंह 25 दिसंबर सुबह पांच बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। उन्होंने रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है। संवाद