फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुजुर्ग ने लगाया गाली देने व मारपीट का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर ​शिकायत दिखाते पीड़ित। स
विज्ञापन
जींद। निडानी गांव में चौपाल के निर्माण को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग को जातिसूचक गाली देने व मारपीट करने के आरोप में ग्रामीणों ने एसपी को शिकायत दी है। इसमें गांव के ही एक परिवार की महिला समेत तीन लोगों पर आरोप आरोप लगाया गया है। एसपी को शिकायत देने आए निडानी निवासी सतबीर ने बताया कि वह 4 दिसंबर को घर से आटा लेकर प्लॉट पर जा रहा था। जब वह ओमप्रकाश के मकान के सामने पहुंचा तो तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो एक महिला व उसके दो बेटों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी साइकिल भी तोड़ दी और उसको थप्पड़ और लात मारी। बचाव के लिए उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया। बुजुर्ग ने बताया कि आरोपियों ने इस मामले में उस पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। एसपी ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद

16जेएनडी03: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर शिकायत दिखाते पीड़ित। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें